फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रेक पर हुआ एक्सीडेंट फादर समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिस ट्रैक पर गाड़ी चलाने के बाद आवेदक को वाहन चलाने का लाइसेंस जारी होता है, सोमवार को उसी ट्रैक पर कार चालक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। दुर्घटना में बन्ना देवी चर्च के फायर समेत दो लोग घायल हो गए। बाइक सवारों को घायल कर बेकाबू कार ट्रेक को फलांग कर बीच में फंस गई। देर शाम तक इस मामले को लेकर पुलिस के पास पीड़ित पक्ष तहरीर लेकर नहीं पहुंचा।

सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब आरटीओ दफ्तर के ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर आल्टो कार संख्या यूपी 81पी 0918 पर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भामसोई हुसैनपुर निवासी अयूब पुत्र निजामुद्दीन कार लेकर पहुंचा। प्रत्यदर्शियों के अनुसार चालक कार पर काबू नहीं रख सका और उसने वहां खड़े बाइक सवार बन्नादेवी चर्च के फादर युसूफ दास तथा उनके साथीराजेश पुत्र रामजीलाल निवासी शाहगंज को टक्कर मार दी। दुर्घटना में फायर और उनके साथी घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें उठाकर एक ओर बिठाया।
विज्ञापन


इधर, कार बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रेक के बीच में फंस गई। आरोपी ने बताया कि उसे टेस्ट देने के लिए प्रदीप नामक व्यक्ति ने भेजा था। बकौल आरोपी प्रदीप ने उसे बताया कि टेस्ट टीपू नामक युवक लेगा और वह टेस्ट ले भी रहा था। अचानक कार बेकाबू हो गई और कार सवारों को चोट लग गई। हालांकि बाद में आरोपी घायलों को अपने साथ उपचार के लिए ले गया। बन्ना देवी थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरटीओ दफ्तर में दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस भेजी, लेकिन कोई मिली नहीं। देर शाम तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


मैं दो बजे टेस्ट लेकर कमिश्नर से मिलने के लिए चला गया है। जिस समय दुर्घटना हुई, मैं मौजूद नहीं था। जितने भी टेस्ट हुए मैंने स्वयं लिए। -बीके सिंह, संभागीय निरीक्षक (तकनीकि)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें