फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर लेक्चर्स सुन सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र अब अपने मोबाइल पर लेक्चर्स पढ़ और सुन सकेंगे। यह एक विशेष डिस्टेंस लर्निंग ऐप से संभव हो सकेगा।

एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने सोमवार को यूनिवर्सिटी के दूरस्थ शिक्षा केंद्र में वीडियो स्टूडियो, कंप्यूटर लैब और इन्फॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा केंद्र का अपना एक भवन है, जहां काफी जगह तथा संसाधन दोनों उपलब्ध हैं।

केंद्र के निदेशक प्रो. एम नफीस अहमद अंसारी ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दूरस्थ शिक्षा के पाठ्यक्रमों के संदर्भ में नये नियमों की घोषणा की है, जिसको लागू करने हेतु स्टूडियो प्रारंभ किया गया है, ताकि समस्त लेक्चर्स को रिकॉर्ड कर केंद्र की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस समेत अन्य नए दूरस्थ पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को भेजा गया है। इस अवसर पर प्रो. अकबर हुसैन, प्रो. शमीम अहमद, प्रो. फरहाना कौसर, डॉ. एस जावेद अहमद तथा डॉ. मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें