फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के तीन अधिकारी एवं कर्मचारियों का तालानगरी स्थित कार्यालय से तबादला कर दिया गया है। जेई राकेश कुमार वार्ष्णेय का स्थानांतरण रामघाट रोड स्थित निर्माण खंड 4 कार्यालय में किया गया है।

जबकि टाइपिस्ट बाबू खान का तबादला मेरठ एवं क्लर्क इंद्रवीर सिंह का तबादला कानपुर हुआ है। सुरजपुर से डाटा इंट्री ऑपरेटर के साथ-साथ एक सहायक प्रबंधक की तैनाती यहां होने की चर्चा है।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक टीके राय ने तबादले की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि रिश्वत प्रकरण को लेकर यूपीएसआईडीसी चंद रोज पहले काफी चर्चा में था। वीडियो वायरल होने के बाद एक बाबू को निलंबित कर दिया गया है। बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने रिश्वत प्रकरण की शिकायत संबंधित मंत्री से की थी।
विज्ञापन


वहीं जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केंद्र के सहायक आयुक्त दुष्यंत कुमार का तबादला हाथरस किया गया है। केंद्र में सामने आए रिश्वत प्रकरण की जांच दुष्यंत कुमार को सौंपी गई थी, लेकिन उन्होंने विभागीय मामला बताकर जांच किसी दूसरे विभाग के अधिकारी से कराने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें