फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद सुसाइड में गिरफ्तारी मांगी, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वारसी इलाके में दुष्कर्म से दुखी होकर किशोरी द्वारा सुसाइड करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रविवार को फिर मुखर हुई। पूर्व मेयर शकुंतला भारती के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस पर इंस्पेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया और देर शाम एक नामजद को दबोच लिया।

वाकये के अनुसार क्वारसी क्षेत्र की कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने पड़ोस के ही दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद घर में सुसाइड कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की मांग पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।ं आरोप था कि कई दिन पहले से आरोपी छात्रा को परेशान कर रहे थे। उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

23 मार्च को उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घर आकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया। इस मुकदमे में आकाश व सतेंद्र कश्यप को नामजद किया गया। दोनों पर सुसाइड के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज हुआ। रविवार को पूर्व मेयर के साथ पहुंचने परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर इंस्पेक्टर ने परिजनों को आश्वस्त किया और देर शाम एक नामजद हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें