फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आया मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जट्टारी (अलीगढ़)।
विज्ञापन


गांव जरैलिया में रविवार को सुबह डेढ़ साल का बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की बैट्री से परिजन घर की बिजली जला रहे थे।

रविवार सुबह नौ बजे के करीब घमंडी पुत्र अमीचंद का छोटा बेटा आयुष (डेढ़ वर्ष) घर के बाहर खाली जगह में खेल रहा था। घर के बाहर घमण्डी ने अपना ट्रैक्टर खड़ा कर रखा था। बंद ट्रैक्टर में गियर पड़ा हुआ था। ट्रैक्टर के बैट्री से घर में बिजली की सप्लाई हो रही थी।
विज्ञापन


आयुष खेलते-खेलते ट्रैक्टर के पास जा पहुंचा। वहां पहुंचकर वह तारों और चिमटी से छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया। पहले से गियर पड़े होने के कारण ट्रैक्टर आगे की तरफ बढ़ा। पहिए के नीचे आयुष आ गया। पहिए के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद ही घर से परिजन निकलकर आए, लेकिन तब तक आयुष की मौत हो चुकी थी। आयुष की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आयुष दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें