फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू को आर्थिक संकट से छुटकारा दिलाने की मांग -ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ के पदाधिकारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले और एएमयू को आर्थिक संकट से छुटकारा दिलाने का आग्रह किया।

एएमयू के गेस्ट हाउस नंबर दो में छात्र संघ के तमाम पदाधिकारी एवं कैबिनेट सदस्य अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिले।

छात्र नेताओं ने गर्मजोशी से राष्ट्रपति का स्वागत कर मजबूत संदेश दिया कि एएमयू में कोई विरोध नहीं है। स्मृति चिन्ह के रूप में सर सैयद की तस्वीर भी भेंट की और कहा कि आपके आने से हमलोग बेहद खुश हैं।

करीब 22 मिनट तक छात्र नेताओं की बातचीत राष्ट्रपति से हुई। इस दौरान छात्र नेताओं ने 12 सूत्री ज्ञापन भी पढ़कर सुनाया और एएमयू के केंद्रों को आर्थिक संकट से निकालने का आग्रह किया। छात्र नेताओं ने देश के अंदर मुस्लिम एवं दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार पर चिंता जताई और उसके लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में एएमयू का विशेष केंद्र खोलने आदि की मांग की। अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने बताया कि राष्ट्रपति ने उनकी मांगों को काफी सकारात्मक रूप से लिया और दिल्ली आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि वह एएमयू के छात्रों से मिलना चाहते थे। मैने एएमयू के इतिहास को पढ़ा है। इसके लिए मेरे दिल में बहुत इज्जत है। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर, सचिव मो. फहद, कैबिनेट सदस्य समरीन, नदीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें