फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन


ब्यरो, अमर उजाला अलीगढ़।

12 दिसंबर को अलीगढ़ में मेयर तथा पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर 12 दिसंबर को सभी निकायों के पदाधिकारियों को एक साथ शपथ दिलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


एक दिसंबर को मतगणना के बाद नगर निगम के मेयर और 70 पार्षद, खैर एवं अतरौली नगर पालिका के चेयरमैन, सभासद एवं जिले की नौ नगर पंचायतों के चेयरमैन एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण का बेसब्री से इंतजार था। दरअसल पद और गोपनीयता की शपथ लिए बगैर किसी भी नवनियुक्त जनप्र्रतिनिधि को पूर्ण नहीं माना जाता है। लेकिन नगर विकास द्वारा अब तक शपथ ग्रहण की तारीख तय न करने से उनमें निराशा थी। सात दिसंबर को नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर शपथ ग्रहण के लिए 12 दिसंबर की तिथि निर्धारित कर सभी निकायों में सदन की पहली बैठक बुलाकर एक साथ शपथ ग्रहण समारोह कराने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें