आमने-सामने से भिड़ीं बाइकें, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अतरौली। कोतवाली के गांव लोहगढ़ और कुंजलपुर के बीच दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली के गांव लोहगढ़ निवासी वकील खां, जाकिर हुसैन, रुखसार पनेहरा की ओर से बाइक पर अपने गांव आ रहे थे। सामने से गांव नगला बंजरा (नाथपुर) निवासी सत्यपाल गांव के ही अपने साथी के साथ बाइक से पनेहरा की ओर जा रहा था।
जिरौली धूमसिंह-पनेहरा मार्ग पर गांव लोहगढ़ और कुंजलपुर के बीच आमने सामने से बाइकें भिड़ गईं। जिसमें सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जिरौली धूमसिंह चौकी इंचार्ज रामकेश राजपूत मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन फानन सीएचसी भिजवाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
फोटो 4. हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़