फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरमेंट के टैंक में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरमेंट के टैंक में गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

छर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी एक युवक पिपरमेंट के टैंक में गिरने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

22 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र पन्नालाल गांव गालिवपुर के समीप शिवाला स्थित पिपरमेंट की फैक्ट्री पर मजदूरी करता था।

छह दिन पूर्व पिपरमेंट फैक्ट्री में काम करते हुए वह टैंक में गिर गया था। साथी मजदूरों ने उसे टैंक से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत से पूरे परिवार सदमे में है, वहीं नवविवाहित पत्नी पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव वाले भी युवक की मौत से सदमे में रहे। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें