फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कोटे से अलीगढ़ में कम हुए 101 हज यात्री

Tue, 15 Jan 2019 01:36 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क,इकराम वारिस अलीगढ़।
विज्ञापन
makka masjid blast
विज्ञापन
इस बार अलीगढ़ में सरकारी कोटे से 101 हज यात्री कम हो गए हैं। वर्ष 2018 में हज यात्रियों की तादाद करीब 600 थी। सोमवार को लॉटरी में इन हज यात्रियों के नाम निकले हैं। वहीं, सूबे में बिजनौर से सबसे ज्यादा 1645 और सोनभद्र से सबसे कम 19 लोग हज करने जाएंगे।अलीगढ़ से वर्ष 2019 में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 499 हज यात्रियों के नाम साफ कर दिए हैं, जिन्हें हज करने के लिए जाना है। हालांकि, इनमें कुछ तादाद बढ़ भी सकती है, क्योंकि वेटिंग लिस्ट भी है।
विज्ञापन


बिजनौर से 1645 हज यात्री सऊदी अरब जाएंगे। इसी तरह मुरादाबाद से 715, आगरा से 377, प्रयागराज से 705, अंबेडकरनगर से 374, अमेठी से 290, औरैया से 28, आजमगढ़ से 758, बदायूं से 264, बागपत से 218, बहराइच से 462, बलिया से 89, बलरामपुर से 464, बांदा से 111, बाराबंकी से 480, बरेली से 1020, बस्ती से 183, बुलंदशहर से 471, चंदौली से 137, चित्रकूट से 20, देवरिया से 113, एटा से 31, इटावा से 64, अयोध्या से 292, फर्रूखाबाद से 125, फतेहपुर से 172, फीरोजाबाद से 96, गौतमबुद्ध नगर से 211, गाजियाबाद से 814, गाजीपुर से 255, गोंडा से 272, गोरखपुर से 397, हमीरपुर से 55, हापुड़ से 279, हरदोई से 152, हाथरस से 37, अमरोहा से 810, जालौन से 133, जौनपुर से 233, झांसी से 159, कन्नौज से 141, कानपुर देहात से 55, कानपुर नगर से 777, कासगंज से 119, कौशांबी से 131, कुशीनगर से 95, लखीमपुर से 263, ललितपुर से 23, लखनऊ से 1062, महाराजगंज से 152, महोबा से 28, मैनपुरी से 22, मथुरा से 85, मऊ से 462, मेरठ से 1280, मीरजापुर से 78, मुजफ्फरनगर से 660, पीलीभीत से 238, प्रतापगढ़ से 234, रायबरेली से 176, रामपुर से 1276, सहारनपुर से 1283, संभल से 721, संतकबीर नगर से 377, संत रविदास नगर से 83, शाहजहांपुर से 228, शामली से 303, श्रावस्ती से 213, सिद्धार्थनगर से 592, सीतापुर से 402, सुल्तानपुर से 291, उन्नाव से 136 व बाराबंकी से 590 हज यात्रियों के नाम लॉटरी में सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश से हज कमेटी 30237 हज यात्री अरब भेजेगी, जो अन्य राज्यों से काफी ज्यादा हैं। उत्तर प्रदेश से कुल 34397 हज आवेदन फार्म प्राप्त हुए थे।

लब्बैक हज वाट्सएप ग्रुप बना
लब्बैक हज सोसाइटी के सचिव तौफीक अहमद खान ने अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा व इटावा के हज यात्रियों को लेकर वाट्सएप ग्रुप ‘लब्बैक हज’ नाम से बनाया है। ग्रुप में हज से संबंधित जानकारियों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें