फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का बकाया होने पर चार दुकानों में तालाबंदी

Tue, 15 Jan 2019 01:36 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
दुकानों को सील करती नगर निगम की टीम। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
अपने बकाएदारों पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए 10 सालों से लाखों रुपये का बकाया जमा नहीं करने पर चार दुकानदारों की दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की। बकाएदारों के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगा।  
विज्ञापन


 नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर अधीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह यादव, राजस्व निरीक्षक आलोक कुमार, दीपक श्रीवास्तव, राकेश बाबू टार्जन, रहीम अंसारी, विवेक कुमार, अरुण प्रताप, प्रवीन सिंह द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

इसके अंतर्गत मालवीय पुस्तकालय के पास 54 हजार रुपये के बकाएदार सरदार सिंह, 1.94 लाख रुपये के बकाएदार लालाराम यादव, पड़ाव दुबे पर 1.42 लाख रुपये के बकाएदार कमलनाथ सैनी और  1.30 लाख रुपये की बकाएदार त्रिवेदी देवी की दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि पिछले 10 सालों से नगर निगम का बकाया था। बार- बार नोटिस व डिमांड करने के बाद भी यह बकायेदार बकाया जमा नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी जोन में बड़े बकायेदारों के खिलाफ प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है।

ऐसे बकायेदार जिन पर नगर निगम का बकाया है तत्काल देयकों को जमा किया जाना सुनिश्चित करें। देयकों को निर्धारित सीमा में जमा न करने वालों के खिलाफ प्रतिदिन अभियान चलाकर कुर्की व तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

-रंजीत सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें