फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज की वातानुकूलित बसों का 30 सितंबर तक कम हुआ किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की वातानुकूलित जनरथ एवं शताब्दी बस सेवा के किराये में 20 प्रतिशत तक की कमी 30 सितंबर तक जारी रहेगी। अभी तक यह छूट 30 अप्रैल तक थी। जिसे अब आगे बढा दिया गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि वातानुकूलित जनरथ एवं शताब्दी बस सेवा में अधिकाधिक यात्रियों को वातानुकूलित व आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से किराए में कमी की गई है। इससे यात्रियों को कम किराये पर आरामदायक यात्रा करने का लाभ मिलेगा। इससे रोडवेज की एसी बसों का लोड फैक्टर भी बढ़ेगा और आय में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि यात्री किराये में 20 प्रतिशत तक की कमी की गयी है। वातानुकूलित जनरथ, शताब्दी बस का किराया 1.63 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तक होगा। इसमें अलीगढ़ से नोएडा के लिए पहले 256 था अब 230 रुपये किराया देना होगा। आगरा के लिए 175 के स्थान पर 156 रुपये, लखनऊ के आलमबाग में 837 के स्थान पर अब 751 रुपये, गोरखपुर 1402 के स्थान पर अब 1253, अलीगढ़ से काैशांबी 279 के स्थान पर अब 256 रुपये किराया देना होगा। इसके अलावा जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रुपये प्रति किलोमीटर की जगह 1.60 रुपये यात्री प्रति किलोमीटर होगा। इसमें नोएडा के लिए 299 के स्थान पर अब 251 रुपये किराया देना होगा। आगरा के लिए पहले 205 अब 171 रुपये, लखनऊ के लिए 974 के स्थान पर अब 820 रुपये, गोरखपुर के लिए पहले 1633 अब 1369 रुपये, काैशांबी के लिए पहले 318 रुपये अब सफर के बदले 279 रुपये का किराया अदा करना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें