फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire Hydrant Point: लखनऊ अग्निकांड के बाद अलीगढ़ नगर निगम का बड़ा फैसला, बनेंगे 100 नए फायर हाइड्रेंट पॉइंट

Fri, 26 Jun 2026 11:48 AM IST
Chaman Kumar Sharma दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

लखनऊ में हुए हालिया अग्निकांड के बाद नगर निगम प्रशासन ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने का फैसला लिया है, ताकि भविष्य में अलीगढ़ में ऐसी किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।
 
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए अलीगढ़ नगर निगम प्रशासन ने शहर की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर में आग लगने की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने और दमकल गाड़ियों को समय पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम पूरे शहर में 100 नए फायर हाइड्रेंट पॉइंट बनाने जा रहा है।

विज्ञापन


इस  योजना की जानकारी देते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में पानी की कमी के कारण अक्सर आग बुझाने के काम में देरी हो जाती है। इसी समस्या के स्थाई समाधान के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता के आधार पर इन 100 हाइड्रेंट पॉइंट्स को चिन्हित और स्थापित किया जाएगा।

जल उपलब्धता पर फोकस
ये पॉइंट उन स्थानों पर बनाए जाएंगे जहाँ पानी का सुचारू स्रोत (जैसे मुख्य वाटर लाइन या नलकूप) उपलब्ध हो, ताकि दमकल गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के पानी मिल सके।
विज्ञापन


लखनऊ हादसे से सबक
लखनऊ में हुए हालिया अग्निकांड के बाद नगर निगम प्रशासन ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने का फैसला लिया है, ताकि भविष्य में अलीगढ़ में ऐसी किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

तंग गलियों को मिलेगी राहत
 शहर के कई भीड़भाड़ वाले और तंग रास्तों वाले इलाकों में जहाँ बड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत होती है, वहाँ ये हाइड्रेंट पॉइंट काफी मददगार साबित होंगे। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द फिजिबिलिटी सर्वे पूरा कर उन जगहों की सूची तैयार करें जहाँ ये हाइड्रेंट पॉइंट लगाए जाने हैं, ताकि काम को तेजी से शुरू किया जा सके। इस कदम से अलीगढ़ के नागरिकों और व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें