फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का शतक...सराफा कारोबारी के पार्टनर सहित पांच और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी गेट के एक और चर्चित कारोबारी व सामाजिक कार्यकर्ता को कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

देहात के दो मजदूर और एक मजदूर की बच्ची सहित कुल तीन मजदूर संक्रमित पाए गए
कोरोना मीटर
-100 मरीज अब तक पाए गए जिले में
-09 मरीजों की तब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी,
दिल्ली में मौत)
-50 के मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
-40 के करीब सक्रिय मरीज अभी शेष
चौथा लॉकडाउन लागू होते ही जिले में कोरोना संक्रमण ने शतक लगा दिया है। मंगलवार को पांच नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद जिले में संक्रमित पाए गए मरीजों का आंकड़ा सौ पहुंच गया है। मंगलवार को जो नए मरीज सामने आए हैं, उनमें मृत सराफा कारोबारी के रीयल स्टेट कारोबार के पार्टनर। इसी इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता और देहात से दो मजदूर व इनमें से एक मजदूर का बच्चा संक्रमित घोषित हुआ है। इन सभी को आइसोलेशन सेंटर भेजे जाने के साथ इलाकों को सैनेटाइज कराए जाने की तैयारी चल रही है।
जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार शाम जारी कोरोना बुलेटिन में चार नए सामने आए। इसमें सासनी गेट के सराय मान सिंह निवासी 30 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता व कंप्यूटर प्रशिक्षक भी शामिल हैं। इन्हें कोरोना संक्रमण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। यह अपनी बेटी के इलाज के सिलसिले में जेएन मेडिकल कॉलेज भी जाते रहते हैं। वहीं जयगंज की कोरोना से मृत महिला के संपर्क में आने की भी चर्चा है। हालांकि इनकी सैंपलिंग सराफा कारोबारी के संपर्कियों की रैपिड सैंपलिंग के क्रम में हुई। मगर यह उनके संपर्क में नहीं आए थे। इसके अतिरिक्त जवां के गांव बहादुरपुर के 21 वर्षीय युवक एवं 4 वर्षीय बालिका संक्रमित हैं। युवक गुजरात से आया श्रमिक है। 4 वर्षीय बालिका उसकी बेटी है। संक्रमितों में एक 30 वर्षीय युवक कौड़ियागंज का भी है। यह मुंबई से लौटा श्रमिक है। रैंडम चेकिंग में यह संक्रमित पाया गया है। सभी संक्रमित लोगों के घर से 400 मीटर के क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। सभी संक्रमित लोगों को कोविड-19 लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। इसके बाद देर रात सासनी गेट आवास विकास सिद्धार्थ गेस्ट हाउस के पास रहने वाले मृत सराफा कारोबारी के 60 वर्षीय कारोबारी पार्टनर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी रिपोर्ट निजी लैब की जांच में पॉजिटिव आई है। इस खबर पर उन्हें भी आइसोलेट कराने की तैयारी शुरू हो गई। सीडीओ अनुनय झा ने कारोबारी के पार्टनर की निजी लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिले में मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में चार नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है। पांचवें मरीज के विषय में देर रात निजी लैब से जानकारी आई है। लोगों से बार-बार अपील है कि वह लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसी को भी किसी के विषय में जानकारी मिले, तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें।-चंद्रभूषण सिंह डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें