फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश गौतम धर्म की राजनीति कर समय बर्बाद कर रहे : बिजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी के समय सांसद सतीश गौतम लाउडस्पीकर से अजान पर धर्म की राजनीति कर समय बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया अपने अस्तित्व के लिए रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे समय में भाजपा नेता हिंदू और मुसलमान जैसे विषयों पर भड़काऊ बात कहकर माहौल को और बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अगर इनमें जरा भी संवेदनशीलता है तो यह गरीब, मजदूर, जो हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पैदल ही सड़कों पर अपने गांव जा रहे हैं, उनकी मदद के लिए ये आगे आएं। मजदूरों की दुर्घटनाओं में मौत हो रही है, लेकिन यह उनकी जिंदगी नहीं बचा पा रहे हैं। चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक जमीरउल्लाह को भी राय देता हूं कि वह भी इनकी भाषा में जवाब न दें, बल्कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर आम जनता के लिए काम करें। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि लॉकडाउन खुलवाने के लिए विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधि उनके संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें