फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पं. दीनदयाल अस्पताल में 100 बेड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ओमिक्रॉन की दस्तक एवं कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 100 बेड तैयार कर दिए गए हैं। साथ ही कोविड मरीजों के उपचार के लिए अन्य तैयारी कर ली गई हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में ओपीडी बंद कर अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में ओमिक्रॉन वैरिएंट दस्तक दे चुका है। इसके साथ ही शहर में 60 सक्रिय मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग भी संभावित खतरे को देखते हुए तैयारी में जुट गया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में तीसरे मंजिल पर 100 बेड तैयार कर दिए गए हैं। डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ छह स्ट्रेचर रिजर्व कर दिए हैं। चार व्हील चेयर मरीजों के लिए रखा गया है। हॉस्पिटल के प्रवेश एवं निकास द्वारा हेल्प डेस्क बना दी गई है, जहां मरीजों से संबंधित तमाम जानकारी दी जाएगी। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि स्थिति को देखते हुए 100 बेड तैयार कर दिए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर जिला प्रशासन से बातचीत कर अस्पताल को कोविड समर्पित अस्पताल घोषित कर दिया जाएगा। सर्विलांस अधिकारी डॉ. एमके माथुर ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों को चिन्हित किया गया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज, मलखान सिंह जिला अस्पताल, 100 बेड अतरौली के अतिरिक्त चंडौस और खैर आदि में मरीजों को लक्षण देखकर भर्ती किया जाएगा।
फंड के अभाव में आरटीपीसीआर जांच बाधित
अलीगढ़। फंड के अभाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित लैब में कई दिनों से आरटीपीसीआर जांच बंद है। इससे कोरोना जांच का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बुधवार को लैब में जांच नहीं हुई। अधिकतर जांच जेएन मेडिकल कॉलेज के लैब में हो रहा है। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि आज इस संबंध में सीडीओ अंकित खंडेलवाल से बातचीत हुई है। उन्होंने ने सीएमओ को जैम पोर्टल से खरीदे गए सामान के बिल का भुगतान करने का निर्देश दिया है। करीब दस लाख रुपये का भुगतान होना है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें