अति विशिष्ट अतिथि सीडीओ योगेंद्र कुमार ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था में ग्राम प्रधान सबसे मजबूत कड़ी है। प्रधान विकास की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक हैं, ऐसे समय में प्रधानों को चाहिए कि वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रशासन से हरसंभव सहयोग लें और गांव की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रधान यदि ठान लें तो गांव के विकास में कोई बाधा नहीं आ सकती। ऐसे आयोजनों से प्रधानों का मनोबल बढ़ता है और समाज में उनका सम्मान भी बढ़ता है। जब श्रेष्ठ प्रधान अपने गांवों में लौटेंगे तो वहां के अन्य जनप्रतिनिधि भी उनसे प्रेरणा लेंगे और बेहतर कार्य करने के लिए आगे आएंगे।
श्रेष्ठ प्रधान होने का सम्मान महत्वपूर्ण है : धीरेंद्र
विशिष्ट अतिथि जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि अमर उजाला ने जो सम्मान प्रधानों को दिया है, उसका अनुसरण अन्य प्रधान करेंगे। सम्मान अन्य प्रधानों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। इससे गांवों में विकास कार्यों की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर कृषि, स्वच्छता, पेयजल और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में प्रधानों की भूमिका बेहद अहम है। ऐसे सम्मान कार्यक्रम ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
ग्राहकों के सपनों को साकार कर रहा मुथूट फाइनेंस
मुथूट फाइनेंस के प्रतिनिधि में चेतन सिंह ने कहा कि देश की अग्रणी गोल्ड लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस अपने ग्राहकों के सपनों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रही है। मुथूट फाइनेंस वर्षों से भरोसेमंद और आसान गोल्ड ऋण सेवा प्रदान कर लाखों परिवारों के सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए तेज, सुरक्षित और सरल ऋण सुविधा उपलब्ध कराती है, ताकि समय पर उनकी आर्थिक आवश्यकताएं पूरी हो सकें। मुथूट फाइनेंस अपनी ईमानदार सेवा, पारदर्शिता और ग्राहक-हितैषी नीतियों के कारण न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में जाना जाता है। कंपनी का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके सपनों को साकार करने में सहभागी बनना है।