फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को पराजित कर भाजपा नेता सहित 10 लोग पहुंचे घर

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना को पराजित कर महावीर पार्क निवासी भाजपा महानगर के उपाध्यक्ष घर पहुंच गए हैं। 68 वर्षीय उपाध्यक्ष जेएन मेडिकल कॉलेज की तारीफ कर रहे हैं। भाजपा उपाध्यक्ष के अतिरिक्त जीवन ज्योति से 9 लोग निरोग होकर घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

संक्रमित पाए जाने के बाद भाजपा उपाध्यक्ष 10 दिन पहले जेएन मेडिकल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती हुए थे। शुक्रवार को स्वस्थ होकर वहां से घर लौटे। उनका कहना है कि जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों का बेहद ख्याल रखा जा रहा है। तमाम तरह की जांच से लेकर खाने-पीने तक का पूरा इंतजाम है। मरीजों को बाहर से कुछ नहीं मंगाना पड़ता है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर वह किसी निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुए होते तो कम से कम 3 से 5 लाख रुपये खर्च आते। वह कहते हैं कि कोविड के उपचार में जेएन मेडिकल कॉलेज का जोर नहीं है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार को इस कॉलेज पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें