कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज 40 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 28 शहरी क्षेत्र के हैं। महिलाओं की संख्या 21 है। जनपद में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1441 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में शुक्रवार को 40 लोग संक्रमित पाए गए हैं। धनीपुर के 9, श्यामनगर जनता होटल वाली गली के 6 लोग संक्रमित हैं। वहीं कल्याणपुर के 2, कासिमपुर के 2, टप्पल के 2 और खैर के 2 लोग संक्रमित हैं। छर्रा, मुकुंदपुर के एक-एक लोग चपेट में आए हैं।
रेणुका हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हुआ था कोरोना मरीज
मैरिस रोड स्थित रेणुका हॉस्पिटल के डॉ. पराग शेखर ने बताया कि उनके यहां कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती नहीं हुआ था। डॉ. पराग ने बताया कि उनके यहां एक व्यक्ति 18 जुलाई को ओपीडी में आया था। उसे प्रॉटोकाल के तहत देखा गया। मरीज को कोरोना वायरस का टेस्ट कराने का सुझाव दिया गया था। उसे हॉस्पिटल में भर्ती नहीं किया गया था। सुझाव के 9 दिन बाद मरीज ने अपने घर पर एक प्राइवेट लैब से टेस्ट कराया था। डॉ. पराग ने बताया कि हॉस्पिटल में जिला प्रशासन एवं आईएमए के गाइड लाइन के अनुसार सारे कार्य किए जाते हैं और पूरी सावधानी बरती जाती है।