फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात युवकों सहित दस कोरोना वायरस से संक्रमित

विज्ञापन
10 more corona positive found in Aligarh - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थोड़ी सी लापरवाही आपको एवं आपके परिवार को परेशानी में डाल सकता है। महानगर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज 10 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 7 युवक एवं 2 बच्चे हैं। जनपद में अब तक मरीजों की संख्या 439 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से जारी रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 4 बन्नादेवी क्षेत्र के जवाहरनगर निवासी संक्रमित कानूनगो के परिवार से हैं। कानूनगो के परिवार से संक्रमित लोगों में 17 व 23 वर्षीय युवक, 10 वर्षीय बालक एवं 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। सासनीगेट थाना क्षेत्र के आरकेपुरम की महिला बैंककर्मी के परिवार से भी 4 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 32, 30 एवं 30 वर्षीय युवक तथा 3 वर्षीय बालिका शामिल हैं। नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग का 30 वर्षीय आरआई भी संक्रमित हुआ है। वह सेंटर प्वाइंट के पास हरिओमनगर में रहता है। उसके संक्रमित होने की सूचना मिलने के बाद नगर निगम में खलबली मच गई है। इसके अतिरिक्त सासनीगेट थाना क्षेत्र के सराय वृंदावन धाम कॉलोनी का 20 वर्षीय युवक कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है।
संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी चल रही है। जबकि उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा मरीजों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज करने की तैयारी चल रही है। सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने इनकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर
- 439 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
- 26 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 160 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 247 सक्रिय मरीज हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें