दीपावली को लेकर अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में आतिशबाजी बाजार शुरू हो गया है। यहां एक से बढ़कर एक पटाखे हैं। दीपावली पर आतिशबाजी एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है, हम सभी का दायित्व है कि एक दूसरे की सुरक्षाका विशेष ध्यान रखें। सुरक्षा के मानकों को पूरा अवश्य करें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में लगने वाले 10 दिवसीय आतिशबाजी बाजार का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मानव महाजन एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने संयुक्त रूप से किया। मानव महाजन ने कहा कि सभी आतिशबाजी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों में सुरक्षा मानकों को ध्यान रखते हुए कार्य करें।
जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि दीपावली पर आतिशबाजी एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है, हम सभी का दायित्व है कि एक दूसरे की सुरक्षाका विशेष ध्यान रखें। सुरक्षा के मानकों को पूरा अवश्य करें। बन्नादेवी के सीओ धनंजय सिंह ने बाजार का निरीक्षण कर अग्निशमन के उपकरणों, एंबुलेंस और पार्किग की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष संतोष वार्ष्णेय, उमेश गौड़, लोकेश वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, देवेन्द्र गांधी उपस्थित रहे।