फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़-मथुरा रूट पर 10 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : Archive
विज्ञापन
अधिकमास के दौरान 84 कोस की ब्रज परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मथुरा-वृंदावन पहुंच रही है। अलीगढ़-मथुरा रूट पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने इस रूट पर 10 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कराया है।
विज्ञापन



श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान और 84 कोस परिक्रमा में शामिल होने के लिए लगातार यात्रा कर रहे हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा के अनुसार सुबह से देर रात तक बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों के जरिए यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें