पीएसी स्थित गोकुल बिल्डिंग मैटेरियल के संस्थापक कुलदीप आर्य ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये का सहयोग दिया है। इसके साथ ही मित्रों एवं नागरिकों से राम मंदिर अभियान में अधिक से अधिक सहयोग का आह्वान किया है।
विज्ञापन
कुलदीप आर्य ने बताया कि 14 जनवरी मकर संक्रांति से यह अभियान प्रारंभ होकर 23 जनवरी तक चलने वाला है। प्रत्येक परिवार तक पहुंचने की योजना संघ एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा बनाई गई है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए धन संग्रह करेंगे।