फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जल्द जारी हो सकता है आरक्षण, ब्यौरा किया तलब, शासन को जल्द भेजी जाएगी रिपोर्ट

Fri, 15 Jan 2021 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान पद के लिए आरक्षण जल्द ही जारी हो सकता है। शासन ने पंचायत राज विभाग से वर्ष 2015 में बीडीसी व प्रधान पद के लिए आरक्षित रहे वार्ड व ग्राम पंचायतों का ब्यौरा तलब कर लिया है। इसके अनुपालन में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। एक दो दिन में रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बिगुल बज गया है। अब तक मिले संकेतों के अनुसार चुनाव मार्च या अप्रैल में संभावित हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पंचायत राज विभाग जिले के आंशिक परिसीमन की अनंतिम सूची जारी कर चुका है। इस पर आई आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। इधर चुनाव से पूर्व प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पद का आरक्षण भी तय होना है।

इसके लिए शासन ने पंचायत राज विभाग से वर्ष 2015 में प्रधान व बीडीसी पद के लिए आरक्षित रही ग्राम पंचायतों व बीडीसी वार्डों की सूची मांगी है। ताकि इसके आधार पर नए सिरे से आरक्षण व्यवस्था तय की जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने स्वीकार किया कि शासन ने वर्ष 2015 में आरक्षित रही ग्राम पंचायत व बीडीसी वार्डों की सूची मांगी है। एक दो दिन में रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें