फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप लाइन हादसा; 45 फीट की ऊंचाई से कैसे गिरा कुनाल, जांच में खुली लापरवाही की परतें; रिक्रिएट किया जाएगा सीन

Wed, 27 May 2026 11:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा चौपाटी में जिप लाइन से गिरकर किशोर की मौत के मामले की जांच तेज हो गई है, जिसमें सुरक्षा मानकों और कंपनी की लापरवाही की जांच की जा रही है। एडीए की पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए और घटना का रीक्रिएशन किया है।
विज्ञापन
पांच सदस्यीय टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ताजनगरी फेज-2 स्थित आगरा चौपाटी पर रविवार शाम जिप लाइन की सेफ्टी बेल्ट टूटने से हुए हादसे की जांच के लिए मंगलवार को एडीए सचिव की अध्यक्षता पांच सदस्यीय टीम ने ईओडी एडवेंचर कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की। फिटनेस प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज जुटाए। टीम ने हादसे का सीन रिक्रिएट किया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद निवासी 15 वर्षीय किशोर कुनाल की जिप लाइन का सेफ्टी लॉक टूटने के कारण 45 फुट ऊंचाई से गिरकर रविवार शाम मौत हो गई थी। एक घंटे तक किशोर तड़पता रहा। एंबुलेंस देर से पहुंची। एडवेंचर स्पोर्ट्स कराने वाली कंपनी ईओडी एडवेंचर पार्क और आगरा विकास प्राधिकरण पर लापरवाही के आरोप हैं। मामला शासन तक पहुंचने के बाद एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्नमौली ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है।

एडीए उपाध्यक्ष द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने मंगलवार को घटनास्थल का मुआयना किया और मौके पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों से सघन पूछताछ की। टीम ने सबूत भी जुटाए हैं। किशोर के लोहे की ग्रिल से नीचे गिरने के सीन को रिक्रिएट किया। जांच टीम में सचिव के अलावा मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, नगर नियोजक क्षेत्रीय सहायक अभियंता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


जांच कमेटी ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही फर्म के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए और संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लेकर उनका अध्ययन किया। समिति इस हादसे के तकनीकी और मानवीय, हर पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही कमेटी एडीए उपाध्यक्ष को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। कंपनी के मैनेजर सहित दो कर्मियों को कोर्ट ने जेल भेजा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें