फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व 2025: घाटों पर नहीं बहेंगे फूल-पत्ते, नगर निगम का जीरो वेस्ट मिशन हुआ शुरू

Mon, 27 Oct 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छठ पर्व के दौरान यमुना में पूजा सामग्री नहीं जाएगी। आगरा नगर निगम ने इसके लिए वेस्ट मिशन शुरू किया है। 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व पर इस बार नगर निगम प्रशासन ने यमुना नदी और घाटों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए पहल की है। छठ पर्व को जीरो वेस्ट आयोजन बनाने के लिए निगम ने घाटों पर अर्पण कलश स्थापित किए जाएंगे। इन कलशों में श्रद्धालुओं ये पूजा-अर्चना के दौरान निकलने वाली हवन सामग्री, फूल, पत्ते और प्लास्टिक सामग्री डालने के लिए कहा जाएगा। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस बार किसी भी प्रकार का कचरा, प्लास्टिक या हवन सामग्री यमुना में नहीं डाली जाएगी। घाटों पर तैनात निगम के कर्मचारी श्रद्धालुओं से लगातार अपील करेंगे कि वे पूजन सामग्री को नदी में विसर्जित करने के बजाय अर्पण कलश में डालें, जिससे जल प्रदूषण को रोका जा सके। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें