फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूबर के बिगड़े बोल: महिलाओं के लिए कहे ऐसे शब्द, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; महिला आयोग भी हुआ सख्त

Thu, 02 Jul 2026 11:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के यूट्यूबर बाबू गप्पी के एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसमें बाबू गप्पी महिलाओं के लिए अपशब्द कह रहे हैं। मामले में महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन
यूट्यूबर बाबू गप्पी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह के कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में वह महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कह रहे हैं। वीडियो में बाबू गप्पी कह रहे हैं- मैं कूद कर मर रहा हूं, मेरी सरकारी नौकरी नहीं लग रही है। मैं पुलिस में नहीं लगूंगा, मुझे तो डॉक्टर बनना है। डॉक्टर बनकर इंजेक्शन लगाने के बहाने महिलाओं के अंग देख लिया करूंगा। 
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद कॉमेडियन बाबू गप्पी की जमकर आलोचना हो रही है। यूजर्स ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। कई यूजर्स ने यूट्यूब से वीडियो हटाने और सख्त एक्शन लेने की अपील की है। लोगों ने इसे कॉमेडी के नाम पर घटियापन बताया। विवाद बढ़ने पर बाबू गप्पी ने एक और वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी है। कहा है कि काॅमेडी वीडियो पिछले 35 साल से बना रहे हैं। किसी की भावना आहत हुई हो तो माफी मांगता हूं, यूजर्स कहेंगे तो वीडियो को हटा लूंगा। 

 
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान
वायरल वीडियो का महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने संज्ञान लिया है। उन्होंने वीडियो को महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया और कहा ऐसे कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर से बात कर कानूनी कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

काॅमेडी शो भी करते हैं बाबू गप्पी उर्फ भोला गुर्जर
भोला गुर्जर बाबू गप्पी पिनाहट के लड़ऊआपुरा गांव के रहने वाले हैं। काॅमेडियन एवं कंटेंट क्रिएटर हैं। काॅमेडी शो भी करते हैं, राजनीतिक दल प्रचार में इस्तेमाल करते रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें