बरहन। क्षेत्र के गांव नगला ताल स्थित खांडा बंबा पर शुक्रवार को दाैड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा एवं दमखम का प्रदर्शन किया। युवाओं के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। प्रतियोगिता में प्रथम विवेक फौजी खंदौली, द्वितीय लाला पंडित टूंडला, तृतीय राहुल टूंडला व चतुर्थ स्थान पर रोहित रहे।
सभी विजेता और उपविजेताओं को ग्राम प्रधान जामपुर बॉबी यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। खेल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।