फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गवर्नर और पीएम को पत्र लिख की मांग- एक महीने के लिए मुझे बना दो यूपी का सीएम

Fri, 18 May 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पत्र लिखने वाला युवक विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एक युवक ने गवर्नर रामनाईक और पीएम नरेंद्र मोदी से खुद को यूपी का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अपील की है। उसका कहना है कि वो एक महीने के अंदर उत्तर प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचा देगा। 
विज्ञापन


रुनकता कस्बे निवासी युवक का नाम विनोद कुमार नेक है। उसने पत्र में लिखा है कि अब तक यूपी में जितनी भी सरकारें बनीं। सपा, बसपा हो या फिर बीजेपी, किसा ने भी विकास नहीं कराया है। 

युवक ने गर्वनर और पीएम से एक महीने के लिए खुद को यूपी का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अपील की है। उसने पत्र में लिखा है कि उसमें काबिलियत है। वो एक महीने में वो कर दिखाएगा, जो आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार का कहना है कि उसके क्षेत्र में भी कोई विकास नहीं कराया गया है। टीटीएस योजना की पानी की टंकी कई वर्षों से बंद पड़ी है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है।  

कस्बा के प्राथमिक विद्यालय में 320 छात्र पढ़ते हैं। जिसमें मात्र तीन टीचर तैनात है। गांव में सफाई कर्मी नहीं है। गदंगी के कारण आए दिन ग्रामीणों में झगड़ता होता है। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था का भी बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें