फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभ्युदय कोचिंग में युवा करेंगे सफलता की पढ़ाई

Sun, 20 Jul 2025 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राजकीय जिला पुस्तकालय मैनपुरी।
विज्ञापन
मैनपुरी। समाज कल्याण विभाग की ओर से राजकीय पुस्तकालय में स्थापित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में सोमवार से विधिवत कक्षाएं लगेंगी। यहां युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ उनमें सफलता का मंत्र भी दिया जाएगा। जिला योजना समिति की हरी झंडी के बाद शनिवार को कक्षा संचालन का डेमो दिया गया। शासन के निर्देश पर जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस कोचिंग में जिले के सीनियर और जूनियर अधिकारी जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का मंत्र देंगे। कोचिंग के लिए जिला योजना समिति को जिम्मेदारी दी गई है। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देशन में कोचिंग संचालन की सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। जयप्रकाश को यहां कोर्स समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी दी गई। शनिवार को उनकी देख-रेख में कक्षा संचालन को डेमो हुया। कोचिंग में अब तक 245 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया है। कोर्स समन्वयक जयप्रकाश ने बताया कि यूपीएससी और एसएससी के तहत संचालित कोर्सों की यहां तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही नीट के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से संबंधित कोर्स को पढ़ाया जाएगा। यही नहीं संबंधित कोर्स का समय-समय पर टेस्ट भी लिया जाएगा। डीएम, एसपी और सीडीओ भी पढ़ाएंगे :
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में डीएम, एसपी और सीडीओ सहित जिले के जूनियर और सीनियर अधिकारी समय-समय पर यहां पढ़ाने का कार्य करेंगे। अधिकारी अपनी सफलता और पढ़ाई के अनुभव को छात्र-छात्राओं के साथ साझा करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य डायट और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भी कोचिंग में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ अपनी सफलता के अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें