फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवानी परिसर में अधिवक्ता और पुत्र पर हमला

Sun, 20 Jul 2025 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को केस की तारीख पर गए अधिवक्ता और उनके पुत्र पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उक्त मामले में अधिवक्ता ने दो नामजद सहित 17 वकीलों के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।कोतवाली क्षेत्र के दीवानी रोड यदुवंश नगर निवासी अधिवक्ता रमेश बाबू ने पुलिस ने आरोप लगाया है कि वह अपर मुख्य दंडाधिकारी प्रथम के यहां एक मामले में पड़ी तारीख पर अपने पुत्र अभिषेक के साथ वहां गए थे। इस दौरान अधिवक्ता सुरेश चंद्र निवासी वंशी गोहरा उनके जूनियर जुगल किशोर व 15 अन्य अधिवक्ताओं ने हमला कर उन्हें और पुत्र को घायल कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। हमले में पुत्र को अधिक चोट लगी है। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें