फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के उत्थान में छात्रों का अहम योगदान : अमिताभ

विज्ञापन
टूंडला के एनसीआर इंटर कालेज में प्रदर्शन देखते डीआरएम अमिताभ कुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। देश के उत्थान में छात्रों का अहम योगदान होता है। यह बातें नार्थ सेंट्रल रेलवे इंटर कॉलेज के 137वें वार्षिकोत्सव के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ कुमार ने कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गार्ड ऑफ ऑनर से एनसीसी कैडेटस और स्काउट बैंड की टीम द्वारा किया गया।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद की अध्यक्षा अंजू अमिताभ ने जीवन में तीन प्रण रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि कम से कम एक बच्चे को शिक्षा दिलाना, एक पौधे को वृक्ष बनाना और भोजन सदैव पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्द्घक करना। मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष खरे ने कहा कि छात्र जीवन में की गई मेहनत ही आगे काम आती है।
विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए प्रधानाचार्या संगीता यादव ने बताया कि विद्यालय सतत पढ़ाई और विकास की ओर उन्मुख है। बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रांजल कुलश्रेष्ठ, प्रिया बघेल को सम्मानित किया गया। एम्स (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर एवं विद्यालय के पूर्व छात्र एमसी मिश्रा द्वारा स्थापित बोर्ड टॉपर छात्र-छात्राओं वैभव यादव, शुभम सिंह, प्रांजल कुलश्रेष्ठ, माधव शुक्ला, निकिता शर्मा, प्रिया बघेल, प्रियंका यादव, काजल सोलंकी को 25 सौ रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इस दौरान सीनियर डीओएम अमन वर्मा, सीनियर डीएसटी मुकेश कुमार, सीनियर डीईएन पीके शाक्य, आरके सिंह, जोसफ संजय कुमार, अविनाश कुमार, केएल राय सिंघानिया, आरएस टैगोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें