फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उधार दिए रुपये वापस मांगने पर युवक की पिटाई

Fri, 23 Jun 2023 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उधार दिए रुपये वापस मांगने पर युवक की पिटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। मोहल्ला बगिया निवासी युवक ने जब उधार दिए गए रुपये वापस मांगे, तो उसकी पिटाई की गई। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया निवासी हिमांशू गुप्ता ने 10 मई को लल्ला यादव निवासी सिरसागंज रोड 10 हजार रुपये उधार दिए थे। 21 मई को जरूरत पड़ने पर जब वह अपने रुपये वापस मांगने गया तो उसे पेटीएम के जरिए 3300 रुपये दिए गए। बाकी रुपये बाद में देने की बात कही गई। 30 मई को जब वह बाकी के रुपये लेेने के लिए शीतला देवी मंदिर गया तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए बोला कि अब वह रुपये नहीं देगा। इसके बाद फोन पर भी गाली गलौज करता रहा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें