फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली

Fri, 23 Jun 2023 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली
विज्ञापन

चचेरे भाइयों पर आरोप, चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज में बृहस्पतिवार की रात एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। परिजन ने चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी लड्डू खां बृहस्पतिवार की रात गांव से विटुकपुर हविलिया मार्ग पर खेत पर था। वहां संदिग्ध परिस्थिति में उसके पेट में गोली लग गई। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पता चला कि चचेरे भाइयों से उसका विवाद चल रहा है। परिजन ने चचेरे भाइयों पर ही जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि पूछे जाने पर कोई गिरफ्तारी नहीं होने की बात कही। उधर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने नाजिम, कासिम, मुन्ना खां और नौशाद के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दोनों के बीच है रंजिश
दोनों पक्ष के बीच वर्ष 2022 से रंजिश चली आ रही है। अक्तूबर 2022 में लड्डू खां ने अपने चाचा मुन्ना खां व चचेरे भाई हाशिम पर छुरा से ताबड़तोड़ प्रहार कर मरणासन्न कर दिया था। इस मामले में लड्डू उसके भाई गब्बर खां व चंदन खां के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार को इसी मामले में गवाही की तारीख भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें