फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में समा गई बाइक: दो दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, एक डूब गया; तलाश में जुटी SDRF

Fri, 20 Feb 2026 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

नहर में गिरे युवक की तलाश जारी है। रातभर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जो सुबह से भी जारी है। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
नहर में डूबे युवक की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में घिरोर रोड स्थित नहर पुल के पास गुरुवार रात बाइक सवार दो युवक नहर में गिर गए। एक युवक सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि दूसरा डूब गया। सुबह एसडीआरएफ  टीम ने स्टीमर के जरिए तलाश अभियान तेज कर दिया।
विज्ञापन


 क्षेत्र के घिरोर मार्ग स्थित नहर पुल के समीप गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के ग्राम न्योली निवासी शैलेंद्र पुत्र दिनेश चंद्र अपने साथी जनपद एटा के थाना जैथरा के ग्राम राया निवासी ओमवीर पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से ग्राम कुकामई स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे।

बताया गया कि नहर पुल के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी से बाइक चालक की आंखें चुधिया गईं, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक बाइक सहित नहर में जा गिरे। हादसे में ओमवीर किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन शैलेंद्र बाइक समेत गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस की मदद से नहर से बाइक को बाहर निकलवाया। रात के अंधेरे में पुलिस द्वारा डूबे युवक की तलाश की जाती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एसडीआरएफ  टीम मौके पर पहुंची और स्टीमर के माध्यम से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सिंह व प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। घटना स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें