फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Braj Ki Holi 2026: दाऊजी में जानें कब है हुरंगा, तैयारियों में जुटा प्रशासन; लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 20 Feb 2026 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बलदेव में 5 मार्च को होने वाले दाऊजी महाराज हुरंगा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
हुरंगा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव में विश्वप्रसिद्ध दाऊजी महाराज हुरंगा  5 मार्च को आयोजित होगा। आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी श्वेता वर्मा, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक कस्बा प्रभारी मिथलेश उपाध्याय ने बैठक में तैयारियां शुरू करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


 सीओ श्वेता वर्मा ने कहा श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होगी,  कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी । विभिन्न मार्गों व स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस की विशेष व्यवस्थाओं पर रूपरेखा तैयार की। 

बैठक में थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक कस्बा प्रभारी मिथलेश उपाध्याय, श्री दाऊजी मंदिर प्रबंधक केपी तोमर, चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल, सुनील पांडेय, विनोद मोदी, पूर्व चेयरमैन कमल पांडेय, पीतांबर पांडेय, प्रवीण पांडेय, सभासद सौरभ पांडेय, एलपी पांडेय, खूबी राम पांडेय, मनोज पांडेय, किशोरी पांडेय उपस्थित थे। सीओ श्वेता वर्मा ने पार्किंग स्थलों आदि का निरीक्षण किया। सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें