फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Crime: वृंदावन में  युवक को मारी गोली, मौत, टैक्सी खड़ी करके लौट रहा था घर

Mon, 13 Feb 2023 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक देर रात अपनी टैक्सी खड़ी करके घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन नगर के रतन छतरी क्षेत्र में बीती रात एक युवक को गोली मार दी गई। परिवार के लोग युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रतन  छतरी निवासी लखन पुत्र श्याम उम्र करीब 32 वर्ष रविवार की रात लगभग 11:30 बजे ठाकुर पाड़ा में अपनी टैक्सी खड़ी करके घर लौट रहा था।  इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

 युवक को उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। हत्या का कारण अभी उजागर नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें