फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से छेड़छाड़ के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
कासगंज मृतक अकील का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर के बड्डूनगर धान मिल रोड इलाके में बुधवार की रात बालिका से छेड़छाड़ के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली है।
विज्ञापन

हत्या का शिकार अकील (33) पुत्र मकसूद हुए हैं। जिनके सीने में दो गोलियां लगी हैं। बताया गया कि 27 सितंबर को मृतक पक्ष के परिवार की एक बालिका से आरोपी पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ कर दी थी। इसको लेकर बालिका के परिजनों ने छेड़छाड़ के आरोपियों के परिजनों से शिकायत की। उस समय दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन आरोपी पक्ष के लोगों में अंदरखाने छेड़छाड़ की शिकायत को लेकर आक्रोश भड़का रहा। इसी बात को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार की देर रात बालिका का पिता अपने भाई अकील के साथ मोहल्ले से गुजर रहा था।
बालिका के पिता का आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले के ही मोहसिन, मकदूम, गुड्डू, नाजिम, हासिम धान मिल रोड पर खड़े हुए थे और छेड़छाड़ के विरोध की बात का जिक्र करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में अकील के सीने में दो गोलियां लगी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सिटी दीपकुमार पंत, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा परिजनों को दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पंाचों नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनमें से मकदूम और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें