फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता टूटने के बाद लड़की से मिलने गया युवक, मिली मौत

Tue, 08 May 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
हत्या मामला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को देर शाम शादी टूटने के बाद चोरी छिपे लड़की से मिलने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना गांव कायमपुर में हुई। परिजनों ने लड़की के पिता के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। 

हाथरस जिले के गांव सिंदौली निवासी 21 वर्षीय दीपक पुत्र किशनवीर की शादी अभी हाल ही में गांव कायमपुर निवासी धर्मवीर की पुत्री के साथ तय हुआ था। कुछ कारणों से रिश्ता टूट गया लेकिन दीपक और धर्मवीर की पुत्री दोनों संपर्क में रहे। 
विज्ञापन

लड़की के पिता ने मारी गोली

शादी टूटने के बाद भी परिजनों को बिना बताए दोनों मिलते रहे। सोमवार को दीपक युवती से मिलने के लिए गांव कायमपुर आया था।दोनों के मिलने की जानकारी धर्मवीर को लग गई। 

इसके बाद आक्रोशित धर्मवीर ने दीपक को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद खासा विवाद भी हुआ। इस दौरान ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। कहासुनी के बाद धर्मवीर ने तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 

हत्या के बाद आरोपी धर्मवीर फरार हो गया। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज युवक के परिजनों को सूचित किया। 
विज्ञापन

रिश्ता टूटा, मिलना नहीं छूटा

जानकारी पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले में दीपक के पिता किशनवीर ने आरोपी धर्मवीर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। 

एसएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि युवक का रिश्ता धर्मवीर की पुत्री के साथ तय हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से टूट गया। इसके बाद भी युवक युवती संपर्क में थे। 

सोमवार को दीपक युवती से मिलने गांव कायमपुर आया था। जानकारी पर युवती के परिजनों से युवक का विवाद भी हुआ था। इसके बाद धर्मवीर ने तमंचे से गोली मारकर दीपक की हत्या कर दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें