फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे स्टेशन के पास पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

जीआरपी ने दर्ज की रिपोर्ट, आरोपी को न्यायालय में किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी तलाश लेने पर एक पिस्टल कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने युवक ने बताया कि वह करहल क्षेत्र का रहने वाला है। जीआरपी थाने में आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया।
थानाध्यक्ष जीआरपी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव और त्योहारों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन पर टीम रात को संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रही है। सोमवार की रात को प्लेटफार्म नंबर एक के पास एक संदिग्ध युवक को देखने के बाद पुलिसकर्मी ने वहां खडृा होने की वजह पूछी, पुलिस को देख कर युवक सकपका कर भागने लगा। उसे पकड़ने के बाद जब तलाशी ली गई तो कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राजवीर निवासी गांव रतिभानपुर थाना करहल बताया। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से चल रहा है विवाद
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी राजवीर से जब पिस्टल रखने को लेकर वजह पूछी गई तो उसने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में चल रहा है। जिस कारण से वह तनाव में रहता है और पत्नी की हत्या करना चाहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें