फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिकोहाबाद निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 29 Sep 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक धर्मेन्द्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : मृतक धर्मेन्द्र कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। जसराना रोड पर पलिया के नीचे शनिवार की रात शिकोहाबाद के रहने वाले एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक अपने एक दोस्त के साथ घर से बाजार जाने के बात कर निकला था। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद स्थानीय पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला दया के पास शनिवार की रात जसराना रोड पुलिया के नीचे एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान को लेकर प्रयास शुरू किए। इस बीच शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव जसलई का रहने वाला एक परिवार मौके पर पहुंचा। जसलई निवासी ब्रजेश कुमार ने शव की पहचान भाई धर्मेंद्र कुमार (36) के रूप में की। ब्रजेश ने पुलिस को बताया कि भाई घर से बाजार जाने की कह कर निकला था। पता चला कि वह अपने साथी गांव विक्रमपुर निवासी छोटे के साथ नगला दया चला गया है।
नगला दया में उनके भाई की ससुराल है। छोटे के बहनोई नगला दया निवासी राहुल ने फोन पर उन्हें बताया था कि भाई नशे की हालत में पुलिया के नीचे पड़ा है। छोटे से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। स्थानीय पुलिस ने धर्मेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की वजह जानने के लिए रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि युवक व उसके साथी ने वहां बैठ कर शराब पी थी। नशे की हालत में पुलिया के नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें