फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में युवक नामजद

Mon, 29 Apr 2024 03:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव से किशोरी को अगवा करने के मामले में उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस सर्विलांस की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में 24 अप्रैल को किशोरी घर पर अकेली थी। उसके परिजन खेत पर गए हुए थे। जब परिजन वापस घर आए तो घर पर ताला लगा हुआ था। किशोरी घर से लापता था। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई कि अभिषेक निवासी आगरा उसे अगवा कर ले गया है। किशोरी के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
सीओ पटियाली विजय राणा ने बताया किया किशोरी को अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। शीघ्र ही उसे बरामद कर न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें