कासगंज। ढोलना के कस्बा बिलराम में शनिवार की शाम तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गए। जिसमें एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडीकल कॉलेज में रेफर किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
बिलराम कस्बा के मोहल्ला कस्साबान निवासी छोटे लाल के तीन खेत से लोट रहे थे। कासगंज-अतरौली मार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों बच्चों को रौंद दिया। जिससे दीपांशु (5) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल दो बच्चे दीपक और खुशी को अलीगढ़ मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार कर चल रहा है। हालत में सुधार बताया गया है। मामले में मृतक मासूम दीपांशु की मां लक्ष्मी ने कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ अजीत चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में मृतक की मौत के बारे में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। वाहन की तलाश की जा रही है।