फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैं बात करना नहीं चाहती...' शोहदे ने रची खाैफनाक साजिश, सड़क पर छात्रा को किया लहूलुहान; कांप गई रूह

Sun, 23 Feb 2025 11:10 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस ने छात्रा पर हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
छात्रा पर हमला करने का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर में बीए की छात्रा को लहूलुहान करने के आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि घटना से कुछ देर पहले छात्रा को उसने फोन किया था। वह उसे भला-बुरा कहने लगी। उसे यह बात खराब लगी। इस पर वह पेपर कटर लेकर आया और छात्रा की गर्दन पर प्रहार कर दिए।
विज्ञापन


एत्मादपुर क्षेत्र की छात्रा बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर को वो काॅलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ले के अतुल ने रोक लिया था। छेड़छाड़ के विरोध पर गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल किया। 

 
Trending Videos

छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एसीपी पियूष कांत राय ने बताया कि शनिवार को आरोपी अतुल को कस्बा के रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की।

 
विज्ञापन

हमले की घटना से छात्रा दहशत में है। वहीं परिवार के लोग पहले उनका इलाज करा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से अभी कोई बात नहीं की है। एसीपी ने बताया कि छात्रा के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी। वह काफी समय से पीड़िता को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें