फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 02 Sep 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के ग्राम मिढौल बुजुर्ग में दो पत्नियों के चलते घर में होने वाली क्लेश से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ग्राम मिढौल निवासी विशाल नें अपने घर पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि युवक की वर्ष 2020 में गायत्री से शादी हुई, जिससे एक बेटा है। इस शादी के बाद भी उसने वर्ष 2021 में वर्षा से शादी कर ली, जिससे एक बेटी है। वह नोएडा में रहती है। दो शादी की बात दोनां पत्नियों को पता चल गई। जिसको लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इस झगडे से तंग आकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सहावर थाना प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि युवक ने घर वालों की मर्जी के बिना दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी नोएडा में रह रही थी। युवक के आत्म हत्या कर लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें