फतेहाबाद। फतेहाबाद-बाह मार्ग पर टिकैतपुरा खंडेर के पास शनिवार दोपहर स्कूटर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक भदरौली, थाना पिनाहट निवासी आयुष शर्मा (28) स्कूटर से फतेहाबाद की ओर जा रहे थे। शनिवार दोपहर टिकैतपुरा खंडेर के पास स्कूटर की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर कल्याणपुर, थाना पिनाहट निवासी लोकेंद्र (19) और हरेंद्र (20) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आयुष शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं लोकेंद्र और हरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि स्कूटर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में स्कूटर सवार युवक की मौत हुई है।