फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी समेत दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर (आगरा)। क्षेत्र के चंदसौरा गांव के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार विजेंद्र सिंह (22) की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी उसकी पत्नी और एक अन्य महिला घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजस्थान के गांव खेमरी थाना रूपवास निवासी विजेंद्र सिंह बुधवार को पत्नी गंगा देवी (21) व एक अन्य महिला फूलकुमारी के साथ धौलपुर जा रहा था। थाना जगनेर के ग्राम चंदसौरा के समीप उसकी बाइक में कार की टक्कर लग गई। हादसे में विजेंद्र की मौत हो गई। जबकि पत्नी समेत दोनों महिलाएं घायल हो गईं। एसओ योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें