फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो और कार की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गाढ़े के समीप रविवार को स्कॉर्पियो और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार प्रेम कुमार (40) की मौत हो गई, जबकि दोनों गाड़ियों में सवार कुल चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम पैंतीखेड़ा निवासी प्रेम कुमार रविवार को दिन में करीब 11 बजे अपने साथी राजवीर सिंह निवासी धमोटा के साथ कार से आगरा जा रहा था। नगला गाढ़े गांव के समीप सामने से आ रही स्कार्पियो से कार में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार प्रेम कुमार, राजवीर और स्कार्पियो सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा देख गांववाले जुट गए। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त वाहनों से किसी तरह घायलों को निकाला। इसमें प्रेम कुमार की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजवीर को समेत सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। स्कार्पियो सवार घायलों का नाम नहीं पता चल सका। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें