फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस के बाहर बरात में आए युवक को वैन ने रौंदा, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

Fri, 01 Mar 2019 04:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में आई बरात में शामिल होने आया युवक सड़क हादसा में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सैफई ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव औराई निवासी 30 वर्षीय अनुज तिवारी एक बरात में शामिल होने के लिए थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एक मैरिज होम आया था। गुरुवार की रात जयमाला आदि कार्यक्रम होने के बाद वह वापस गांव लौट रहा था। 

जैसे ही वह गेस्ट हाउस के बाहर आया। तभी छिबरामऊ की ओर से आ रही वैन ने चपेट में ले लिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


सैफई ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें