फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल युवक की माैत, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम; मुआवजे की मांग

Wed, 04 Mar 2026 07:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान माैत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया में ग्वालियर हाईवे स्थित तेहरा पर ट्रैक्टर ने 26 फरवरी को बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल की निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


थाना सैंया क्षैत्र के गांव  सिकन्दर पुर निवासी संजू पुत्र विजेन्द्र सिंह (24) बाइक से सैंया की ओर जा रहा था। तेहरा चौराहे पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल की उपचार के दौरान चार फरवरी को सुबह 11 बजे  मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। युवक की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण ग्वालियर हाई वे स्थित सिकन्दरपुर चौराहे पर एकत्रित हो गए। मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें